Type Here to Get Search Results !

WELCOME TO SANDHYA CSC TOOLS


Labour Card, Majduri Card, Shramik Card, Salary Certificate Online Apply

Labour Card, Majduri Card, Shramik Card, Salary Certificate Online Apply

प्यारे साथियों दैनिक मजदूरी करने वाले व्यक्तियों के लिए सरकार ने नई नई योजनाएं चलाई हैं| अगर आप भी मजदूरी करते हैं और आपके पास यह Labour Card या Shramik Card उपलब्ध नहीं है| तो आपको सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा होगा|
तो प्यारे दोस्तों हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से अपने Labour Card,Majduri Card यह Shramik Card बनवा सकते हैं| Majduri Card आपको कई प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ दे सकते हैं|
सभी सरकारी सेवाओं में से आपको,सरकारी आवास, फ्री में बिजली का कनेक्शन, फ्री में पानी की सुविधा, फ्री सोलर पैनल लाइट, इसके अलावा कई प्रकार की अनुदान राशियां सरकार आपको Shramik Card या Majduri Card में पंजीकरण हो जाने के बाद उपलब्ध कराती है|
इन सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें| और नीचे तक अगर आप इसको ध्यान से पढ़ते हैं तो आप आसानी से अपना Shramik Card बनवाने के लिए आवेदन कर पाएंगे और इन सभी सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा पाएंगे |
हमारे चैनल  को SUBSCRIBE जरूर करें

majduri card,Shramik card,Labour Card में क्या अंतर है

Majduri Card या Labour Card या Shramik Card सरकार ने आप सभी के लिए बना रखे हैं| जो भी मजदूर व्यक्ति मजदूरी का काम करते हैं| या कहीं पर लेबर के रूप में कार्यरत हैं | उन सभी के लिए यह कार्ड चलाये जाते हैं | दोस्तों हम आपको बता दें कि यह कार्ड एक ही है |
भले ही आप इन कार्डो को अलग अलग नाम से जानते हो इसलिए अगर आपसे कोई इन कार्डों के बारे में कहता है| तो आप समझ जाइए कि यह तीनों कार्ड एक ही है| चाहे आप इसे Labour Card करें चाहे Shramik Card करें या चाहे इसे Majduri Card का है इसलिए इन तीनों कार्डों में किसी भी प्रकार का कोई भी अंतर नहीं है |

Labour Card benefit-

यहां पर आपको Labour Card य Shramik Card बनवाने के बाद यह सभी लाभ मिलना शुरू हो जाते हैं| तो इन लाभ को हमने नीचे बताया है आप इन्हें ध्यान से पढ़ लें जिससे आप आसानी से Shramik Card के लाभ समझ जाएंगे|
  1. Shramik Card बन जाने के बाद मजदूरों के परिवार में उच्च शिक्षा हेतु बच्चों के लिए ₹60000 तक की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है|
  2. अगर आपका Shramik Card बना हुआ है और आपके परिवार में कोई गंभीर रूप से बीमार चल रहा है तो ऐसी स्थिति में आप के मरीज का संपूर्ण खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाता है
  3. अगर आपके परिवार में किसी बेटी की शादी होनी है तो सरकार इसके लिए आपको ₹51000 की राशि विवाह अनुदान हेतु प्रदान करती है|
  4. Shramik Card बन जाने के उपरांत अगर आपके परिवार में किसी बेटी का जन्म होता है तो सरकार आपके लिए ₹25000 की सहायता राशि उपलब्ध कराती है|
  5. इसी के साथ अगर आपके परिवार में किसी बेटे का जन्म होता है तो सरकार इसके लिए आपको ₹12000 तक की सहायता राशि प्रदान करती है |
  6. किसी लेबर या मजदूर के पास पक्का मकान नहीं है तो सरकार उसके लिए पक्का मकान भी उपलब्ध कराती है और साथ ही साथ उस मकान में बिजली पानी इत्यादि सेवाएं उपलब्ध कराती है|
  7. Shramik Card बन जाने के बाद आपको सोलर लाइट भी उपलब्ध कराती है|
  8. सभी मजदूरों के लिए उनकी रोजगार की वस्तुएं जैसे हाथ ठेला रिक्शा इत्यादि सरकार अपनी तरफ से मजदूरों को उपलब्ध कराती है|
  9. छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मजदूर कार्ड होने के पश्चात आपके परिवार में दो बच्चों को कक्षा 6 से B.Ed डिप्लोमा आदि की पढ़ाई का संपूर्ण खर्चा सरकार छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करती है|
  10. इसके अलावा यह मजदूर और Shramik Card बनने के और भी कई फायदे हैं इसलिए आप तुरंत ही यह मजदूरी या श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दें| और अपना श्रम कार्ड बनवा लें |

labour card apply documents-

अगर आप Labour Card बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं या अपना Shramik Card बनवा रहे हैं तो आपके पास निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए तभी आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे |
  • मजदूर का आधार कार्ड
  • मजदूर का पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • नरेगा जॉब कार्ड (अगर हो तो)
  • मजदूर किसी प्राइवेट कंपनी में या किसी ठेकेदार के पास काम करता है तो वहां से अपना एक प्रमाण पत्र जारी करा ले या अपने ग्राम प्रधान से नरेगा जॉब कार्ड लेकर उसमें काम का ब्यौरा अपडेट करा ले और इसे वह आवेदन करने के लिए प्रयोग कर सकता है |

Shramik card/labour card Registration Process

अगर आप अपना Labour Card या Shramik Card बनवाना चाहते हैं तो आपको नीचे बताई गई यह प्रक्रिया अपनानी होगी और आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके बाद ही आपका Shramik Card बनेगा |
  • Shramik Card बनवाने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट ( Http://Upbocw.In/ ) पर जाएं |
  • इसके बाद आपके सामने उत्तर प्रदेश सरकार लेबर डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी यहां पर अगर आप इंग्लिश में नहीं समझ पा रहे हैं तो हिंदी के बटन पर क्लिक करके सारे वेबसाइट को हिंदी में कर सकते हैं |
  • इसके बाद आपको इस वेबसाइट पर ऑनलाइन श्रमिक पंजीकरण का लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना होगा |
Labour Card Apply
  • जैसे ही आप इस लिंक के ऊपर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा|

  • अब आपको यहां पर नया रजिस्ट्रेशन ( Labour Registration )करने का पेज दिखाई देगा |
  • अब आपको यहां पर अपना आधार कार्ड संख्या भरना है|
  • उसके बाद अपने जनपद का चयन करना है |
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है किसके तत्पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP पर भेजा जाएगा|
  • आपको उसे ओटीपी वाले कॉलम में डालना है और प्रमाणित करेंगे ऊपर क्लिक करना है |इसके बाद आपको इसे सबमिट कर देना है|
  • सबमिट करने के बाद दोस्तों आपको यहां पर आपका यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा |
  • अब आपको यहां पर GO TO LOGIN के ऊपर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आप लोग Login पेज पर पहुंच जाएंगे|
  • यहां पर आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है और लॉगइन के बटन पर क्लिक करना है|
  • Login पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा |

अब आप अपना श्रमिक पंजीकरण करें –

  • यूजर आईडी और पासवर्ड से सफलतापूर्वक लॉगइन होने के बाद आपको श्रमिक पंजीकरण के ऊपर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
majduri card
Majduri Card
  • आवेदन फॉर्म में यहां पर आपसे आपकी जानकारी मांगी जाएगी|
  • सबसे पहले आपको यहां पर आवेदन की तिथि भरनी है|
  • उसके बाद श्रमिक का नाम भरना है|
  • श्रमिक के पिता का नाम भरना है|
  • माता का नाम भरना है |
  • कार्ड का प्रकार चुनना है|
  • पिता पति का नाम भरना है|
  • हिंदी अंग्रेजी में इस प्रकार से |
  • इसके बाद यहां पर आवेदन फॉर्म में आपको निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • नियोजक का प्रमाण पत्र
Note-नियोजक प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र है जो आपको कोई ठेकेदार या जहां पर आप ने काम किया है वह आपको प्रदान करता है जिसमें यह बताया जाता है कि आपने उसके यहां काम किया हुआ है अगर आपके पास नरेगा जॉब कार्ड है तो आप यह नियोजन प्रमाण पत्र की जगह लगा सकते हैं |
आपको इस प्रार्थना पत्र में मांगी गई समस्त जानकारी को पढ़कर पूरा भर देना है|अब आपको इसके बाद अपने आवेदन को सबमिट के ऊपर क्लिक करना है|
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद अब आपको यह पेमेंट के पेज पर ले जाएगा |
  • अब आपको इसका 1 साल का अंशदान ₹20 पेमेंट करना होगा |
  • इसके बाद दोस्तों अगर आपने यहां पर सारी जानकारी सही-सही भरी होगी तो विभाग द्वारा इसका सत्यापन कर के 3 दिन के बाद इसकी रिपोर्ट आपको दे दी जाएगी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर |
  • अब आपको यहां पर आवेदन संख्या और पेमेंट स्लिप प्राप्त हो गई होगी आप इसे प्रिंट करके संभाल कर रखना यह आपके भविष्य में काम आएगी |

Shramik Card Download 

  • अपना Shramik Card डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इस अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • अब आप यहां पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें और लॉगइन के बटन पर क्लिक करें|
  • सफलतापूर्वक लॉगइन होने के बाद श्रमिक पंजीकरण सर्टिफिकेट डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें|
  • अब आप यहां पर अपना पंजीकरण संख्या भरें और अपना जन्म तिथि डालें |
  • इसके बाद अगर आप का पंजीकरण कार्ड सत्यापन हो कर आ गया होगा तो यहां पर आपको दिखाई देगा|
  • अब आप यहां से अपने Shramik Card को डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें